एक बार एक लड़का जनरल स्टोर पर जाता है और बोलता है : अंकल एक बढ़िया सा परफ्यूम देना, आज मैं अपनी गर्लफ्रेंड के घर पे डिनर के लिए जा रहा हूं , ताकि वो खुश हो जाए। दुकानदार : कौन सा फ्लेवर ? लड़का : अंकल चॉकलेट फ्लेवर वाला देना ,क्योंकि उसे चॉकलेट बड़ी पसंद है.. लड़का परफ्यूम लेकर दुकान से बहार- निकलता है पर कुछ सोच कर वापस काउंटर पे जाता है और दूसरा परफ्यूम मांगते हुए कहता है " मेरी गर्लफ्रेंड के एक छोटी बहन भी है वो भी मुझे पसंद करती है, उसके लिए भी दे दीजिए ! दुकानदार : कौन सा फ्लेवर ? लड़का : अंकल स्ट्रॉबेरी फ्लेवर वाला देना ,क्योंकि उसे स्ट्रॉबेरी बड़ी पसंद है। लड़का कुछ देर बाद फिर दुकान पर आ कर एक और परफ्यूम मांगते हुए बोलता है :" अंकल एक परफ्यूम और दे दें क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड की मां भी बहुत अच्छी है, उन्हीं ने मुझे डिनर के लिए आमंत्रित किया है शायद उन्हें नाराज़ नहीं करना चाहिए। लड़का एक और परफ्यूम ले कर अपनी गर्लफ्रेंड के घर डिनर के लिए चला जाता है,डिनर टेबल पर उसकी गर्लफ्रेंड उसकी राईट में,गर्लफ्रेंड की छोटी बहन लेफ्ट में और उसकी माँ लड़के के बिलकुल सामने बैठती है। लड़का बड़ा खुश हो जाता है... तभी लड़की के पिताजी घर में प्रवेश करते हैं और लड़का उनको देखते ही अपना सर नीचे कर अपने दोनों हाथ जोड़ कर भगवान से प्रार्थना करना शुरू कर देता है ...... 5 मिनट बीतते है.....फिर 10 मिंनट बीतते है .... इस तरह काफी देर हो जाती है सब घर वाले हैरानी से उस लड़के के तरफ देखते हैं जो अभी भी सर नीचे किए हुए प्रार्थना कर रहा था | तब उसकी गर्लफ्रेंड धीरे से उसकी कान में बोलती है :" मुझे नहीं पता था की तुम इतने धार्मिक हो, इतना तो हम भी प्रार्थना नहीं करते ...!!!! " तब लड़का बोलता है :" मुझे भी कहा पता था की तुम्हारे पापा की परफ्यूम की दुकान.
Shopkeeper is girlfriend dad
Reviewed by Rakesh Kumar
on
सितंबर 23, 2014
Rating:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
कोई टिप्पणी नहीं: